{"_id":"6631592460793c4db2027be9","slug":"as-soon-as-she-returned-from-her-parents-home-she-had-a-fight-with-her-husband-committed-suicide-by-consuming-toxic-substances-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100797-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मायके से आते ही पति से हुई कलह, विषाक्त पदार्थ खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मायके से आते ही पति से हुई कलह, विषाक्त पदार्थ खाकर दे दी जान
Wed, 01 May 2024 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 01 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
रश्मि देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
गांव राजगहीला में एक महिला ने सोमवार की देर शाम विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सोमवार की शाम ही वह मायके आई थी, लेकिन ससुराल आते ही पति के साथ हुई कलह के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका के पिता ने अपने दामाद सहित छह लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
राजगहीला निवासी दिनेश कुमार की शादी आठ साल पहले रश्मि देवी के साथ हुई थी। बताते हैं कि करीब एक साल से दंपती के बीच कलह चल रही थी। पिछले दिनों रश्मि अपने मायके फिरोजपुर थाना ढोलना जिला कासगंज चली गई थी। सोमवार की शाम ही दिनेश उसे बुलाकर अपने घर लाए थे।बताते हैं कि घर लौटते ही पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कलह हो गई। इस पर रश्मि देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर दिनेश रश्मि देवी को इलाज के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने रश्मि देवी को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर मृतका के पिता मोहर सिंह गांव आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद दिनेश ने अपनी मां, भाई और भाभी के साथ मिलकर उनकी बेटी को विषाक्त पदार्थ देकर मार डाला।