फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   As soon as Kansa was killed, shouts of Jai Shri Krishna echoed.

Aligarh News: कंस वध होते ही गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

Wed, 05 Nov 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
As soon as Kansa was killed, shouts of Jai Shri Krishna echoed.
श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति के बैनर तले चल रहे श्री कृष्णलीला महोत्सव में मंगलवार रात कंस वध लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस का वध करते ही पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




रासलीला में कलाकारों ने मथुरा नगरी में कंस सभा, देवकी-वसुदेव को बंदीगृह में भेजने और अंत में कंस वध की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कृष्ण और बलराम के अद्भुत रूप का दर्शन कर और कंस के अंत का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ।
विज्ञापन




समिति के अध्यक्ष गुन्नू कौशिक ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश देना है। मौके पर देवेंद्र राजपूत, अंकित, जयदेव आदि थे। बुधवार को चौक बाजार में राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed