{"_id":"601d8f608ebc3ed6535c65b2","slug":"artists-from-south-india-and-punjab-came-in-aligarh-mahotsva-city-office-news-ali255520124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारत और पंजाब के कलाकर आए नुमाइश के मंच पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण भारत और पंजाब के कलाकर आए नुमाइश के मंच पर
विज्ञापन
अलीगढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2021 के शुभारंभ के अवसर पर नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इनको देखकर लगा पूरा भारत एक मंच पर सिमट आया है। कार्यक्रम का शुभारंभ बिग स्क्रीन ग्रुप द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद कलाकारों ने दक्षिण भारत के केरल राज्य की महक लिए हुए एक प्रस्तुति दी, जिसमें कुचिपुड़ी नृत्य की शैली की झलक दिखाई दी। इसके बाद कलाकारों ने सिर पर जलती हुई मशाल रखकर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसको देखने वालों ने बहुत सराहा। कलाकारों ने इसके बाद पंजाब की झलक दिखाने वाला एक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही भंगड़ा और अन्य पंजाबी डांस इसमें शामिल किए। इस तरह अलग-अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ लगा कि पूरा भारत एक मंच पर सिमट आया है।
अलीगढ़ कर्मठ पोर्टल का उद्घाटन किया
अलीगढ़ महोत्सव 2021 के शुभारंभ के समारोह में ही महामारी के दौरान दूसरे शहरों से आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के मकसद से शुरू किया गया कर्मठ अलीगढ़ पोर्टल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वेबसाइट पर क्लिक करके किया। इस पोर्टल का मकसद महामारी के दौरान बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार से जोड़ना है। जनरल वीके सिंह ने इस काम के लिए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की सराहना की। इस कार्यक्रम में पोर्टल के माध्यम से रोजगार पाने वाले व्यक्तियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। इसमें शाहपुर नौहटी के संजय कुमार, इन्होंने क्वालिटी कंट्रोलर की नौकरी पाई है। इसके अलावा जयगंज के अनूप कुमार, इन्होंने प्लांट ऑपरेटर की नौकरी पाई है। शाहपुर नौहटी के अमन इन्होंने जनरल फिटर की नौकरी पोर्टल के माध्यम से पाई है।
कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद में हो गया झगड़ा
अलीगढ़ महोत्सव 2021 के शुभारंभ से पहले अतिथियों का इंतजार करते समय नुमाइश कार्यकारिणी के एक सदस्य का एक पार्षद से झगड़ा हो जाना बेहद चर्चा में रहा। कार्यकारिणी सदस्य का कहना था कि जिस जगह मुख्य अतिथि की गाड़ी रुके वहां से कबूतर उड़ने वाले स्थल तक जो रेड कारपेट बिछा हुआ है उस पर चहलकदमी न करें, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के पार्षद इस चेतावनी को नजरंदाज कर रहे थे। इसको लेकर कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद में जमकर नोकझोंक हो गई। बाद में अन्य लोगों ने मामला संभाला।