फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Artificial insemination is effective in improving the breed of animals

अलीगढ़ः पशुओं की नस्ल सुधारने में कारगर है कृत्रिम गर्भाधान

Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Artificial insemination is effective in improving the breed of animals
जिले में पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान की योजना कारगर साबित हो रही है। अब तक करीब साढ़े चार लाख पशु पालकों ने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कराया है। पशुपालन विभाग पशु पालकों को योजना की जानकारी देने के साथ ही नस्ल सुधार के परिणामों के बारे में भी जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की कृषि व पशु पालन से दोगुनी आय करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन चला रही है। इसमें पशुओं की नस्ल सुधारने का अभियान शुरू किया है। दुधारू पशुओं की कई ऐसी नस्ल हैं, जो कम दूध देती हैं। प्रदेश में देसी गाय की नस्ल खराब हो चुकी है। इसके पीछे क्रॉस ब्रीड माना गया है। नस्ल सुधार के लिए पशुओं में निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के सीवीओ डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि गर्भाधान से पहले 30 फीसद तक पशुओं की नस्ल में बदलाव होता है। दूसरी बार में यह 50 फीसद तक हो जाता है। छठवीं पीढ़ी में पशुपालकों को शुद्ध नस्ल मिलेगी। कई शोध में इसकी प्रमाणिकता भी साबित हो चुकी है। पशुपालक इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस नस्ल के सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराया है, उसी नस्ल से लगातार छह बार तक गर्भाधान कराएं। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत जिले में जनवरी से लेकर अब तक करीब साढ़े चार लाख पशुओं का निशुल्क गर्भाधान किया जा चुका है। पशुपालकों की सुविधा के लिए यह योजना उनके घर पर उपलब्ध करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
- जिले में करीब नौ लाख महीष वंशी व साढ़े तीन लाख गोवंशीय हैं
- जिले भर में कार्यरत हैं 44 पशु चिकित्सालय, 66 डिस्पेंसरी
- 122 न्याय पंचायतों पर कार्य कर रहे हैं 125 पैरावेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed