फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Artical 370

कश्मीर पर भड़काऊ पोस्ट पर प्रो. दंपति पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Artical 370
सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में प्रोफेसर दंपती पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय की तहरीर पर गांधी पार्क पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनुच्छेद-370 हटने के बाद सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जम्मू-काश्मीर विश्वविद्यालय में सेवारत प्रोफेसर पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस से आपत्तिजनक पोस्ट डालने संबंधी शिकायत की गई थी, जिसकी जांच के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय निवासी इको कावेरी बी दास कंपाउंड गांधीपार्क ने पुलिस से शिकायत की थी कि नईम शौकत और हुमा परवीन के फेसबुक एकाउंट से अलग-अलग पोस्ट डाली गई थीं। इनमें लिखा था चाहे कश्मीर हो या चंद्रयान संपर्क टूट जाना दुखद होता है। इसी तरह की कुछ और पोस्ट में कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं मानने, सेना का मनोबल गिराने, पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन

दोनों के बयान देश की अखंडता व संविधान के खिलाफ थे। शिकायत पर पुलिस जांच में पाया गया कि नईम शौकत निवासी रॉयल अपार्टमेंट लाल डिग्गी सिविल लाइंस एएमयू के पूर्व छात्र हैं और जम्मू काश्मीर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इसी तरह हुमा परवीन उनकी पत्नी हैं और यह एएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गांधीपार्क शंभूनाथ सिंह के अनुसार इन दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed