{"_id":"6a38fdca367a3645220d6ee5","slug":"arthi-stopped-outside-mokshadham-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सीएम योगी की सुरक्षा के चलते मोक्षधाम के बाहर रुकी अर्थी, अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सीएम योगी की सुरक्षा के चलते मोक्षधाम के बाहर रुकी अर्थी, अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करते रहे परिजन
Mon, 22 Jun 2026 02:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:48 PM IST
सार
सीएम योगी के काफिले के लिए एक अर्थी को रोक लिया गया, जिसका वीडियो बना लिया गया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी मोक्षधाम के बाहर खड़ी है और परिजन तथा अन्य लोग इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी काफिले को लेकर रोकी गई अर्थी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि एक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए भी इंतजार करना पड़ा। शहर के मोक्षधाम के बाहर उस समय भावुक और असहज स्थिति बन गई, जब अंतिम यात्रा लेकर पहुंचे परिजनों को सुरक्षा कारणों से कुछ देर तक रोका गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चलते यातायात रोक दिया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति की अर्थी मोक्षधाम पहुंची, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण परिजनों को बाहर ही रुकना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी मोक्षधाम के बाहर खड़ी है और परिजन तथा अन्य लोग इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने और सुरक्षा एजेंसियों से अनुमति मिलने के बाद ही अंतिम यात्रा को आगे बढ़ने दिया गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल जरूरी होते हैं, जबकि अन्य लोगों का मानना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मामलों में विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।