{"_id":"5a00c2ed4f1c1b9f678b9ab5","slug":"around-the-district-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन जाम से जूझता रहा कलक्ट्रेट के आसपास का इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन जाम से जूझता रहा कलक्ट्रेट के आसपास का इलाका
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पूरे दिन जाम से जूझता रहा कलक्ट्रेट के आसपास का इलाका
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को नगर निगम चुनाव में नामांकन करने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। पूरे दिन कलक्ट्रेट के आसपास की सड़कों पर दर्जनों प्रत्याशियों के जुलूस का जाम लगा रहा।
इस कारण ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल के पास फैज गेट, एएमयू की पुरानी चुंगी, शमशाद मार्केट चौराहा, शमशाद मार्केट, अनूप शहर रोड, तस्वीर महल से दीवानी कचहरी तक, कठपुला से कचहरी तक, रसलगंज तक जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
स्कूल की छुट्टी के बाद वाहनाें से घर जा रहे बच्चों को भी खासी परेशानी हुई। प्रत्याशियों के जुलूस में टेंपो, छोटा हाथी, साइकिल, बाइक, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार को मेयर पद के तीन और पार्षद पद पर 100 से अधिक नामांकन जमा हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को आगे बढ़वाया। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
बसपा मेयर के जुलूस में घोड़े से लेकर डीजे तक
बसपा के मेयर प्रत्याशी मो. फुरकान ने औपचारिक रूप से सोमवार को ढोल नगाड़ों के साथ अपना नामांकन किया। जुलूस में घोड़े, बग्गी, डीजे और छोटे वाहन घूमे। डीजे पर मायावती की प्रशंसा में तेज आवाज में बज रहे गीतों से वाहन सवारों को हॉर्न की आवाज तक नहीं सुनाई दे रही थी। तकरीबन दो घंटे तक जुलूस अनूप शहर रोड पर रहा।
इससे पहले उन्होंने रविवार को अपने नामांकन का एक सेट जमा करा दिया था। उनके साथ दो बार के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, छर्रा से बसपा के टिकट पर विस चुनाव लड़े मो. सगीर, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट, अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी के सोहराब कुरैशी, एसएम यामीन, नदीम, बाबा फरीद आदि मौजूद थे।
खास बात ये रही कि इस जुलूस से बसपा के समर्थन से दो बार मेयर का चुनाव लड़ीं रजिया खान, शहर विस से चुनाव लड़े आरिफ बॉबी, अतरौली से चुनाव लड़े इलियास चौधरी, इगलास से चुनाव लड़े राजेंद कुमार, खैर से चुनाव लड़े राकेश मौर्या और कोल विस से चुनाव लड़े राम कुमार शर्मा गायब रहे। इन नेताओं की मौजूदगी नहीं होने से कई तरह के सवाल उठे। जुलूस एफएम टॉवर से शुरू हुआ, तो कलक्ट्रेट तक ढोल नगाड़े और डीजे बजते रहे।
युवाओं की भीड़ दस-दस के समूहों में घूमती रही। इसी दौरान बसपा के कई पार्षद प्रत्याशियों के जुलूस भी पहुंचे तो भीड़ और बढ़ गई। अनूप शहर रोड, जमालपुर, शमशाद मार्केट, शमशाद मार्केट चौराहा, ठंडी सड़क, तस्वीर महल, एएमयू की पुरानी चुंगी, फैज गेट एएमयू, एएमयू सर्किल तक बसपाइयों की भीड़ डटी रही। यहां खाने के पैकेट भी कई वाहनों से बांटे गए।
बैलगाड़ी से पहुंचे रालोद मेयर प्रत्याशी एडवोकेट प्रतीक चौधरी
निकाय चुनाव में पूरे यूपी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के मेयर प्रत्याशी अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने सोमवार को बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। उनके काफि ले में दो बैलगाड़ी और उन पर गन्ने लेकर किसान, मजदूर और नौजवान खड़े थे। हरियाली का संदेश देता हुआ जुलूस जीटी रोड बन्नादेवी से शुरू होकर मसूदाबाद बस स्टैंड, कठपुला, दीवानी होता हुआ तस्वीर महल पहुंचा।
राजकीय पुस्तकालय के छात्रों और दीवानी पर वकीलों ने जुलूस का स्वागत किया। प्रतीक ने जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला शेरवानी, छात्र नेता जियाउर्रहमान और प्रस्तावक उमाशंकर शर्मा के साथ नामांकन दाखिल किया।
प्रतीक ने कहा कि वह अलीगढ़ के मजदूरों, गरीबों, नौजवानों का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा ने पिछले दो दशक से जो लूट नगर निगम में की है और वंचितों का हक़ मारा है, उसका हिसाब लिया जायेगा। यहां पर रालोद नेता डॉ इरफ ़ान खान, पूर्व प्रत्याशी ओमपाल सूर्यवंशी, कुलदीप चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, मनु चौधरी एड, बार एसो. के पूर्व सचिव रामअवतार शर्मा, फ हीम खान, लव बंसल, शैलेश रावत, मनु चौधरी, सनी चौधरी, दुर्गेश शर्मा, केपी सिंह, चौधरी लक्ष्मण सिंह, लोकेंद्र फ ौजदार, जाहिद आदि मौजूद रहे।
बसपा में फिर से एक वार्ड से दो प्रत्याशी
नई बस्ती, आवास विकास कालोनी, किशोर नगर के वार्ड नंबर 23 में फिर से दो प्रत्याशियों के नामांकन की चर्चा से बसपा नेता जबरदस्त टेंशन में हैं। खास बात ये है कि इसी वार्ड में बसपा के तीन जोन इंचार्ज और पूर्व शहर प्रत्याशी आरिफ बॉबी अब्बासी रहते हैं। चार बड़े नेताओं की मौजूदगी के बाद भी एक प्रत्याशी पर सहमति नहीं बनने से माहौल गरमाया है। यहां पर जोन इंचार्ज महेश चौधरी, जोन इंचार्ज सूरज सिंह और जोन इंचार्ज विजय चंदेल भी रहते हैं।
बसपा के सूत्रों की मानें तो आरिफ बॉबी ने अर्शी खान तो दूसरे एक नेता ने मो. अली उर्फ धन्नू को चुनाव लड़वाने को मैदान में उतारा है। मो. अली धन्नू ने प्रत्याशियों की घोषणा के पहले ही खुद को प्रत्याशी घोषित कर खलबली मचा दी थी, जिस पर बसपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने सफाई दी थी। लेकिन नामांकन के आखिरी दिन सात नवंबर से पहले छह नवंबर की शाम तक वार्ड के प्रत्याशियों को लेकर रस्साकशी जारी है।
कलक्ट्रेट गेट पर बंदूक जब्त
कलक्ट्रेट पर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान अपनी बंदूक लेकर लाइसेंस फीस एवं अन्य काम से आए एक बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंदूक जब्त कर ली गई। ये 70 बुजुर्ग प्रेम सिंह सिकंदराराऊ के पास के गांव गोपी निवासी हैं।