{"_id":"6a06e03e1b80ea4dd5029da6","slug":"army-man-body-reaches-village-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सैन्यकर्मी चंद्रवीर का शव पहुंचा गांव, हर आंख हुई नम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सैन्यकर्मी चंद्रवीर का शव पहुंचा गांव, हर आंख हुई नम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 15 May 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 02:28 PM IST
सार
ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर साथी जवान ने चंद्रवीर चौधरी के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चंद्रवीर को आगरा भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सैन्यकर्मी चंद्रवीर चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलऊ के गांव स्याम मढ़ी पंपापुर निवासी सैन्यकर्मी चंद्रवीर चौधरी का उपचार के दौरान निधन हो गया। 14 मई को उनका शव गांव पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि चंद्रवीर की तैनाती धारचूला स्थित 67 आरसीसी में थी। ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर साथी जवान ने उनके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चंद्रवीर को आगरा भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने पत्नी अनीता देवी, बेटी शिवानी तथा बेटे शिवम और आयुष को रोता हुआ छोड़ा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन