फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arm of Ambedkar statue broken in Baharpur

Aligarh News: बाहरपुर में आंबेडकर प्रतिमा की बाजू तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज, 1990 से अब तक चार बार टूटी प्रतिमा

Tue, 26 Dec 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

चंडौस कोतवाली के गांव बाहरपुर में गांव के अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा 1990 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। 26 दिसंबर तक चार बार इसको क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।

विज्ञापन
Arm of Ambedkar statue broken in Baharpur
क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में चंडौस कोतवाली के गांव बाहरपुर में 25 दिसंबर की रात कोहरे का फायदा उठाते हुए गांव के आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की एक बाजू को किसी ने तोड़ दी। जिससे गांव में आक्रोश हो गया। एएसपी अमृत जैन व चंडौस कोतवाल विनोद कुमार सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एएसपी एवं सीओ गभाना अमृत जैन ने कहा कि गांव में शांति है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है। पार्क में नई प्रतिमा मंगाकर लगवाई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


गांव बाहरपुर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। 25 दिसंबर की रात को कोहरा अधिक होने के कारण आसामाजिक तत्वों ने कोहरे का फायदा उठाकर प्रतिमा की एक बाजू को ईट पत्थर मार कर तोड़ दिया। तोड़ी गई बाजू को गायब भी कर दिया। मोहल्ले के लोगो को घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई, जब कोहरा कुछ कम हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर एएसपी एवं सीओ गभाना अमृत जैन व चंडौस कोतवाल विनोद कुमार पहुंचे। अलीगढ़ से फोरेंसिक टीम भी आई। गांव निवासी विजय पाल सिंह की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ चंडौस कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीण व पुलिस ने प्रतिमा की बाजू की खेतों में काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नही चल सका है। पुलिस प्रसाशन अब नई प्रतिमा स्थापित कराने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 से अब तक चार बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
चंडौस कोतवाली के गांव बाहरपुर में गांव के अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा 1990 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। 26 दिसंबर तक चार बार इसको क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed