फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Application for missed practical exam In RMPSU

Aligarh News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन आज तक, ऐसे करें ऑनलाइन

Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि में द्वितीय सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रम व प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों के एक या एक से अधिक विषय की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन आज तक ऑनलाइन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Application for missed practical exam In RMPSU
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन बृहस्पतिवार तक भरे जाएंगे। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि सत्र 2021-22 के द्वितीय सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रम व प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों के एक या एक से अधिक विषय की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रयोगात्मक परीक्षा (प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा) का शुल्क 600 रुपये और वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा (प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा) का शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। विवि की वेबसाइट https://rmpssu.org/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्राचार्य और प्रबंध समिति के सचिव की सुनवाई कल
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध डीएस कॉलेज के संबंध में उच्च न्यायालय से पारित आदेश के क्रम में प्राचार्य और प्रबंध समिति के सचिव की सुनाई छह जनवरी को होगी। पहले यह सुनवाई चार जनवरी को होनी थी, लेकिन कुलपति की उपलब्धता न होने की वजह से सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी गई। प्राचार्य के निलंबन सहित प्रकरण को लेकर प्राचार्य प्रो. आरके वर्मा और प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल की सुनवाई विश्वविद्यालय कैंप कार्यालय में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed