फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Appeal for vote

अलीगढ़ : मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता के उत्सव में बढ़-चढ़ कर लें हिस्सा

Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Appeal for vote
एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के तहत पहले चरण का आज (10 फरवरी) मतदान है। ऐसे में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की बढ़-चढ़ कर भागीदारी जरूरी है, क्योंकि मतदान महादान है। अच्छे प्रत्याशी और अच्छी सरकार को चुनकर सदन तक भेजना हम सब की जिम्मेदारी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनाकर इसको स्थापित रखने में सबको अपनी निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। जागरुकता के जरिये हम सभी लोकतंत्र की साख बचाकर रख सकते हैं। एक बार फिर आप से अमर उजाला अपील करता है कि वोट जरूर डालने जाइएगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र का उत्सव मनाएं : प्रो. तारिक
संविधान ने जो मतदान करने का हक दिया है, उसका बखूबी तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए, जो लोकतंत्र के लिए जरूरी है। लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए। सभी को बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन

-प्रो. तारिक मंसूर, कुलपति, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
वोट देना एक संवैधानिक अधिकार : प्रो. चंद्रशेखर
वोट देना एक संवैधानिक अधिकार है। सभी मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान करके चुनाव आयोग का सहयोग करें। अपने मतदान का ईमानदारी पूर्वक प्रयोग करें। बेहतर व सशक्त सरकार चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. चंद्रशेखर, कुलपति, राजा महेंद्र प्रताप राजकीय विवि अलीगढ़
--
मतदान बहुत आवश्यक : प्रो. पाठक
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए मतदान बहुत आवश्यक है। यदि आप मतदान नहीं करते, तो हो सकता है सही जनप्रतिनिधि न चुना जाए। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि मतदान के दिन वोट डालने अवश्य जाएं।
-प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, डॉ. बीआर आंबेडकर विवि, आगरा
लोकतंत्र को मजबूत बनाएं : मंडलायुक्त
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान बेहद जरूरी है। ऐसे में मतदाता पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदान करें। जिससे जिले में 90 प्रतिशत तक मतदान हो सके। सभी मतदाता सारे काम-काज छोड़कर घर से अवश्य निकलें और सबसे पहले मतदान करें।
-गौरव दयाल, मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल
लोकतंत्र में मिले अधिकार का करें प्रयोग : डीआईजी
लोकतंत्र में 18 वर्ष पूरी करने के बाद वोट करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। ऐसे में मतदाताओं का नैतिक दायित्व है कि वे मताधिकार का प्रयोग करें। इससे न केवल उन्हें अपनी पसंद की सरकार व विधायक चुनने में भी आसानी होगी।
-दीपक कुमार, डीआईजी, अलीगढ़ परिक्षेत्र
प्रत्याशी चुनने के लिए मतदान करें : डीएम
मजबूत सरकार व बेहतर प्रत्याशी के चयन के लिए जिले के मतदाता अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। ऐसे में मतदाता अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करें। समय से अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचें और स्वेच्छा से मतदान करें।
-सेल्वा कुमारी जे, डीएम
बेखौफ होकर करें मतदान : एसएसपी
जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसलिए मतदाता बिना किसी डर और चिंता के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहीं कोई रोके-टोके या धमकाए तो पुलिस उसकी मदद को हर वक्त तैयार है।

-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

डीआईजी दीपक कुमार।

डीआईजी दीपक कुमार।- फोटो : CITY OFFICE

एसएसपी कलानिधि नैथानी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी।- फोटो : CITY OFFICE

सेल्वा कुमारी जे। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी

सेल्वा कुमारी जे। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी- फोटो : CITY OFFICE

गौरव दयाल । कमिश्नर

गौरव दयाल । कमिश्नर- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed