फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Apartment large , reduce the load of transformers ..?

अपार्टमेंट बडे़, ट्रांसफार्मर का लोड कम..?

Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
  शहर के बड़े अपार्टमेंट में कम लोड वाले ट्रांसफार्मर की स्वीकृत कर विद्युत विभाग को लाखों का चूना लगाने का खुलासा हुआ है। विभागीय अवर अभियंता और उप खंड अधिकारी ही लंबे समय से यह खेल कर रहे थे। मुख्य अभियंता कार्यालय से लेकर एमडी आफिस तक इस खुलासे से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


आननफानन में चीफ इंजीनियर ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कराई तो दूसरी ओर घपलेबाजी में फंसने वाले विभागीय इंजीनियरों को बचाने के लिए जांच को लटकाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। एमडी का कहना है कि चीफ इंजीनियर से पूरा ब्यौरा लिया जाएगा। गड़बड़ी उजागर होती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में जिन अपार्टमेंट का जिक्र है, उनके मालिक दमखम के साथ हर जांच के लिए तैयार हैं। हरकुट ट्रेडर्स नामक फर्म के संचालक गौरव अग्रवाल ने पिछले दिनों जेई, एसडीओ स्तर से हो रहे बड़े खेल का खुलासा किया था। प्रबंध निदेशक आगरा को भेजे गए पत्र में उन्होंने शहर के आठ बड़े अपार्टमेंट की सूची संलग्न कर नियम विरुद्ध कम लोड वाले ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर लाखों रुपये डकारने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कम लोड वाले ट्रांसफार्मर देकर अधिकारियों ने अपनी जेब भरी तो दूसरी ओर विद्युत विभाग को दोतरफा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तो निर्धारित क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का पूरा राजस्व विभाग में जमा नहीं हुआ, दूसरा कम लोड वाले ट्रांसफार्मर पर अपार्टमेंट में अधिक लोड उपयोग से ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहे है जिसमें लाखों का नुकसान विभाग को उठाना पड़ रहा है।

आरोप है कि एक अपार्टमेंट की बिना एडीए से स्वीकृत दुकानों में भी विद्युत भार स्वीकृत कर दिया है। इस शिकायत पर मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा को जांच सौंपी है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed