फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aparajita bike rally for awareness

अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

Sun, 30 Jun 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
aparajita bike rally for awareness
पुलिस कंट्रोल रूम पर अमर उजाला अपराजिता द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली के कार्यक्रम को संबोधि - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकली। रैली के जरिये आमजन को उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर फाउंडेशन के तहत पुलिस की चौपाल का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला व अलीगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली स्टेडियम से निकली। मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश कुलहरि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में खुद भी हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे। रैली स्टेडियम से निकलकर किशनपुर तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट से घंटाघर होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां रैली संपन्न हो गई। रैली में सामाजिक, शैक्षिक, खेल संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों की भारी भीड़ शामिल हुई।
विज्ञापन

रास्ते में कप्तान ने बाइक सवार को रोका, समझाया
रैली में एसएसपी आकाश कुलहरि भी शामिल थे। जैसे ही वह किशनपुर तिराहा से लक्ष्मीबाई मार्ग पर मुड़े, वैसे ही उन्हें बिना हेलमेट का बाइक सवार दिख गया। उसे रोककर भविष्य में हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की हिदायत दी। पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय के सामने सड़क पर बिना हेलमेट के बाइक सवार दिखने पर कप्तान उसके पास भी पहुंच गए। उससे परिवार की खातिर हेलमेट लगाने को कहा। कहा, तुम्हारी जरूरत परिवार को है, इसलिए जान जोखिम में डालकर बाइक न चलाएं। हेलमेट आपकी सुरक्षा करेगा। इसे नजर अंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की खातिर पहनें हेलमेट : आकाश
पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय के पुलिस की चौपाल में मुख्य अतिथि आकाश कुलहरि ने कहा कि सड़क हादसे में हेलमेट लगाने वाले की जान बच जाती है। इसलिए पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने परिवार की खातिर हेलमेट पहनें। कहा, स्वयं की सुरक्षा का ख्याल रखना बाइक सवार की जिम्मेदारी है। पुलिस मजबूरी में चालान काटती है। हेलमेट को अपने जीवन में शामिल करें। 99 फीसदी महिलाएं बिना हेलमेट की स्कूटी चलाती हैं, उन्हें भी हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अपराजिता जागरूकता रैली के लिए अमर उजाला को बधाई देते हैं। विशिष्ट अतिथि मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि हेलमेट लगाकर बाइक चलाना बाइक सवार के लिए काफी मुफीद है। यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो हादसे से बच जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अजीज-उल-हक ने कहा कि ट्रैफिक के मामले में अलीगढ़ को एक मॉडल शहर के रूप में पहचान तभी मिल सकती है, जब आमजन का सहयोग मिलेगा। हेलमेट लगाकर पुलिसकर्मी नजीर पेश करें। अभी 20 फीसदी लोग हेलमेट लगाने लगे हैं, इस आंकड़े को 90 से 95 फीसदी करना है।
बिना हेलमेट के बाइक सवार पहनाया फूल माला
रामघाट रोड पर विनीत कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर के छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने रैली के दौरान बिना हेलमेट के दिखे बाइक सवार को फूल माला पहनाकर उन्हें हेलमेट लगाने के लिए अनुरोध किया। इस मौके पर सेंटर के डायरेक्टर विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, सीओ तृतीय अनिल समानिया, सीओ द्वितीय प्रशांत सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, सुमित सर्राफ, राज सक्सेना, मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा, अमानुल्ला खां, मुजाहिद असलम, विनीत यादव, दीपक शर्मा, शोभांश सिंह, कृष्णा गुप्ता, शैलेंद्र पाल सिंह, शीलू ठाकुर, कंचन राघव, निधि शर्मा, मधु ओझा, ममता शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, हाथरस सांसद के प्रतिनिधि नरेंद्र पचौरी, नितिन गुप्ता, आरएस होंडा से अशोक चौहान और उनकी टीम, अवंती लर्निंग सेंटर के बिजनेस हेड मनीष यादव, जैद, सचिन, सिनर्जी क्लासेज के डॉ. धीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रमेश यादव, नारायणा एकेडमी के आरवी चौधरी आदि।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
-क्षेत्रीय क्रीड़ा मंडलीय कार्यालय
- विकास ऑटो व्हील्स
- आरएस होंडा
- विनीत कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर
-अवंती लर्निंग सेंटर
-सिनर्जी क्लासेज
-नारायणा एकेडमी
- मनोज अलीगढ़ी फोटो जर्नलिस्ट
- जिला ओलंपिक संघ

रामघाट रोड़ जिला स्पोर्टस स्टेडियम से अमर उजाला अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में उपस्थित

रामघाट रोड़ जिला स्पोर्टस स्टेडियम से अमर उजाला अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में उपस्थित - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed