फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   anti raging committee form in AMU

एएमयू में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन

Sun, 14 Feb 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
anti raging committee form in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी ऑफ मेडिसिन में रैगिंग की शिकायतों से निपटने के लिए 16 सदस्य एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी रैगिंग के मामलों पर अंकुश लगाने का काम करेगी। एएमयू जनसंपर्क अधिकारी सलीम उमर पीरजादा ने बताया कि समिति के सदस्यों में जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर आरके तिवारी, पैरामेडिकल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल समिति के समन्वयक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा समिति में पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएच आरिफ, आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर नैयर आसिफ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर शाहीन, पीरियोडान्टिक्स विभाग के प्रोफेसर एनडी गुप्ता, एनाटामी विभाग के प्रोफेसर एस मुबाशिर यूनुस, फिजियोलाजी विभाग की प्रोफेसर संगीता सिंघल, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एम अथार अंसारी, बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर मोइनुद्दीन, आफ्थलमोलॉजी विभाग के डा. जिया सिद्दीकी, फारेंसिक मेडिसिन विभाग के डा. मोहम्मद कलीम खान, ओरल पैथोलाजी, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलाजी विभाग के डा. मसूद एच खान, कालेज आफ नर्सिंग की डा. पामेला जे शालिनी और पैरा-मेडिकल कालेज के डा. रिजवान अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन

- मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के नियमों के अनुसार रैगिंग की शिकायत पर सुनवाई न करने वाले संस्थान को एक लाख रुपये का जुर्माना अदा करना होगा
प्रोफेसर राकेश भार्गव, डीन, मेडिसिन फैकल्टी एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed