फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anti Rabies Vaccine is not available in Deendayal Upadhyay Hospital

अलीगढ़ : दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एंटी रेबीज टीका खत्म

Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anti Rabies Vaccine is not available in Deendayal Upadhyay Hospital
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एंटी रेबीज टीका (एआरवी) खत्म होने से लोग परेशान हैं। यहां प्रतिदिन 60 से 80 लोग कुत्ता, बंदर एवं बिल्ली आदि के काटने पर एआरवी लगवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 24 जनवरी से एआरवी खत्म हैं। इसकी वजह से रोज 60 से 80 लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इसमें बच्चे एवं बुजुर्ग भी काफी संख्या में शामिल हैं। सर्दी के दिनों में कुत्ता एवं बंदरों के काटने के मामले ज्यादा आते हैं। जानवरों के काटने के 72 घंटे के अंदर एआरवी लगाया जाता है।
विज्ञापन

टीका न लगवाने पर रेबीज रोग होने का खतरा रहता है। लेकिन दीनदयाल चिकित्सालय में एआरवी उपलब्ध नहीं होने से लोग परेशान हैं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक से लेकर 24 जनवरी के बीच अस्पताल में 1515 लोगों को एआरवी लग चुका है। प्रत्येक दिन का औसत 63 से अधिक है। दीनदयाल चिकित्सालय में एआरवी उपलब्ध न होने से मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को वहां तीन सौ से अधिक लोग एआरवी लगवाने पहुंचे थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर का कहना है कि लखनऊ से टीका मंगाने की कोशिश कर रहे हैं। चीफ फार्मेसिस्ट को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed