फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another patient of black fungus died in Aligarh

अलीगढ़ में ब्लैक फंगस के एक और मरीज ने दम तोड़ा

Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Another patient of black fungus died in Aligarh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। इस तरह मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इसके उपचार में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की भी कमी हो गई है। गंभीर हालत में एक मरीज को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर आफताब ने बताया कि बुधवार की रात ब्लैक फंगस के एक मरीज ने दम तोड़ दिया। अब तक मेडिकल कॉलेज में 37 मरीज ब्लैक फंगस के आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। 21 मरीज अभी भर्ती हैं, शेष स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण उपचार में परेशानी आ रही है। अगर इंजेक्शन उपलब्ध हो तो हम मरीजों को बेहतर चिकित्सा दे सकेंगे।
विज्ञापन

डायबिटीज से ग्रस्त मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा अधिक : प्रोफेसर सिद्दीकी
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि संक्रमण के शिकार वह मरीज, जो डायबिटीज से ग्रस्त हैं, उनमें ब्लैक फंगस संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे लोगों को स्वस्थ होने के बाद भी बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की शारीरिक और मानसिक समस्याओं में सहायता प्रदान करने के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में पोस्ट कोविड-19 क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जानकारी के अभाव में और जागरूकता की कमी के चलते लोग इसका भली प्रकार से फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने के बाद लोग यह मान लेते हैं कि धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा, जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed