फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another case against nyay sahayak of commissioner office

Aligarh News: कमिश्नर कार्यालय के न्याय सहायक पर एक और मुकदमा, अब तक हुए पांच मामले दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:25 PM IST
सार

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसमें नवीन व संजय सिंह दोनों आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Another case against nyay sahayak of commissioner office
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के कमिश्नर कार्यालय से फर्जी आदेश पत्र जारी करने के आरोप में जेल भेजे गए न्याय सहायक नवीन जैन पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह अब तक नवीन पर कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय गौड़ की ओर से ही यह मुकदमा क्वार्सी थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया है कि नवीन की टेबल से प्राप्त पत्रावली व कंप्यूटर के परीक्षण में कई संदेहास्पद पत्र मिले हैं, जिन पर मंडलायुक्त के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। इन पर तारीख व समय अंकित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसकी जांच की तो उजागर हुआ कि शहंशात तिराहा के संजय सिंह को लाभ पहुंचाने के इरादे से शासकीय अभिलेखों में हेराफेरी की गई है और संसाधनों का दुरुपयोग किया गया है। इसी आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसमें नवीन व संजय सिंह दोनों आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed