{"_id":"67a24d57bcca9475ab0cd5cc","slug":"another-accused-arrested-in-laborer-murder-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या: एक और आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड भी बरामद, दोनों को भेजा जेल, तीसरे आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या: एक और आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड भी बरामद, दोनों को भेजा जेल, तीसरे आरोपी की तलाश शुरू
Tue, 04 Feb 2025 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:54 PM IST
सार
बिहारीनगर में 3 फरवरी की सुबह एक प्लाॅट में बने खंडहरनुमा कमरे में एक युवक का शव मिला था। युवक की हत्या ब्लेड से गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ में भुजपुरा के बिहारीनगर में ढलाई मजदूर रहीस की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस ने 3 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। 4 फरवरी को दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है। इसी से हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
बिहारीनगर में 3 फरवरी की सुबह एक प्लाॅट में बने खंडहरनुमा कमरे में एक युवक का शव मिला था। युवक की हत्या ब्लेड से गला रेतकर की गई थी। मामले में पुलिस ने इस्लाम नगर निवासी अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। अब्दुल ने बताया कि बहन से रहीस के संबंध थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे आरोपी मुसाहिद निवासी काली सड़क, इस्लाम नगर, कोतवाली नगर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी देहात व प्रभारी एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि एक अन्य आरोपी अफजल अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन