फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Annual Sports

वार्षिक खेलकूद : शतरंज में दीपमाला व योग में साधना, मनीष रहे विजेता

Sat, 06 Feb 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Annual Sports
चेस खेलती लड़कियां । - फोटो : CITY OFFICE
एसवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शतरंज में दीपमाला व योग में साधना व मनीष विजेता रहे। समापन शनिवार को होगा, जबकि पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम 8 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

विभाग के प्रभारी शाहनवाज खान ने बताया कि योग में गजेंद्र कुमार प्रथम, तुषार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। योग (छात्रा वर्ग) में कंचन सिंह द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. केडी वर्मा, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. रवेंद्र राजपूत, डॉ. लाल सिंह, डॉ. दुर्वेश रहे। बास्केटबॉल (छात्र वर्ग) के लीग मैच में जॉर्डन व ब्लैक पैंथर की टीम विजयी रही। बास्केटबॉल (छात्रा वर्ग) में ब्लू टीम प्रथम, ग्रीन टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. वीणा उपाध्याय, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. राकेश रहे। शतरंज में तुलसी द्वितीय व कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. फरीद खान, डॉ. रोली अग्रवाल व डॉ. शाहनवाज खान रहे। टेबल टेनिस में शिवानी शर्मा प्रथम, नेहा चौधरी द्वितीय व कुमारी शिवम तृतीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस (छात्र वर्ग) के मैच शनिवार को होंगे। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. शाह राजिक खालिद, डॉ. प्रीतम कुमार व डॉ. फुजैल अहमद रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ केआर कॉलेज, मथुरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश सारस्वत ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, डॉ. महेश चंद वार्ष्णेय, डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. शर्मिला शर्मा, डॉ. शशी बाला त्रिवेदी, डॉ. सुधा राजपूत, डॉ. एसके सिंह, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. सत्येंद्र गौतम, डॉ. शिवेंद्र शाही, डॉ. खुर्शीद आलम खान, डॉ. रतन कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed