फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Annual Day Dharohar at Wisdom Public School

Aligarh: प्राचीन धरोहर से चंद्रयान तक का नजारा देख अभिभावक गदगद, विजडम में मना वार्षिकोत्सव

Sun, 27 Oct 2024 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

छात्र-छात्राओं ने प्राचीन धरोहर से लेकर उन्नतिशील भारत के इसरो द्वारा छोड़े गए चंद्रयान की सफलता के विजय अभियान और खेल जगत में देश की उपलब्धियों की मनोरम झांकियों को प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को नृत्य, गायन व वादन के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
Annual Day Dharohar at Wisdom Public School
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : स्कूल

विस्तार

विजडम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 'धरोहर' धूमधाम से मनाया गया। मंच पर प्राचीन धरोहर से चंद्रयान तक का नजारा देख अभिभावक अभिभूत हो गए। देश की हर उपलब्धि पर तालियां बजीं। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व स्कूल के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन से किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने प्राचीन धरोहर से लेकर उन्नतिशील भारत के इसरो द्वारा छोड़े गए चंद्रयान की सफलता के विजय अभियान और खेल जगत में देश की उपलब्धियों की मनोरम झांकियों को प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को नृत्य, गायन व वादन के माध्यम से प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी पृथ्वी हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। भारत आज विकसित देशों की पंक्ति में शामिल होने के लिए युवा शक्ति पर निर्भर है। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बढ़ती है। प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में सामाजिक, राष्ट्रीय और धार्मिक भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए हर पल ईश्वर का स्मरण करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति
प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल ने स्कूल की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन विशेष बंसल, जाह्नवी नवमान, वैभव चौधरी, अनिका मूदड़ा, समृद्धि अग्रवाल, काव्यांश राय, सानिध्य, शिप्रा शर्मा ने किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अतिन गुप्ता, नूपुर गुप्ता, कुनाल गुप्ता, हेड मिस्ट्रेस अंजू मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed