{"_id":"64ecfc769c92ed496509fc74","slug":"annoyed-by-her-fathers-scolding-the-girl-left-the-house-after-tying-a-rakhi-to-her-sleeping-brother-khar-news-c-2-1-ali1011-198840-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सोते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर छोड़ गई बहन, बात बस इतनी सी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सोते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर छोड़ गई बहन, बात बस इतनी सी थी
Tue, 29 Aug 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:28 AM IST
सार
पिता ने चाय बनाने के लिए कहा था। युवती चाय बनाकर लाई तो उसकी मात्रा कम थी। इस बात पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे आहत युवती सोमवार सुबह घर से चली गई। जाने से पूर्व युवती ने चारपाई पर सो रहे अपने भाई की कलाई पर राखी भी बांधी। नाराजगी का जाहिर करते हुए एक पत्र भी छोड़ा है।
विज्ञापन
राखी
- फोटो : istock
विस्तार
अलीगढ़ के खैर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवती सोते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर से चली गई। साथ ही नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र छोड़ गई है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टैटीगांव रोड स्थित एक गांव निवासी युवती को रविवार शाम उसके पिता ने चाय बनाने के लिए कहा था। युवती चाय बनाकर लाई तो उसकी मात्रा कम थी। इस बात पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे आहत युवती सोमवार सुबह घर से चली गई। जाने से पूर्व युवती ने चारपाई पर सो रहे अपने भाई की कलाई पर राखी भी बांधी। नाराजगी का जाहिर करते हुए एक पत्र भी छोड़ा है।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर सीओ राजीव द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, एसएसआई उमेश चन्द्र शर्मा गांव पहुंचे। ग्रामीणों से युवती की तलाश करते हुए पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता की तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन