{"_id":"69c1ac54a461f41d86049fa6","slug":"announces-beautification-of-shaheed-bhagat-singh-park-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101896-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहीद भगत सिंह पार्क के सुंदरीकरण की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहीद भगत सिंह पार्क के सुंदरीकरण की घोषणा की
विज्ञापन
भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि
- फोटो : samvad
गांव शादीपुर में बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भगत सिंह श्रद्धांजलि दी। अतिथि विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, सुरेंद्र दिलेर व अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खैर विधायक ने मुख्य मार्ग से पार्क तक इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। जयवीर सिंह ने पार्क के सुंदरीकरण की घोषणा करते हुए ग्रामीणों से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। तरुण बाल्यान एंड पार्टी ने रागनियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने कमांडो धीरज सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, डॉ. हरवीर सिंह, दिनेश चौधरी, राजेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इनके साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को प्रेरक बताया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि क्रांति की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें 'राष्ट्र सर्वोपरि' की प्रेरणा देती रहेगी।