{"_id":"613281018ebc3eb26a4628e0","slug":"announcement-date-of-entrance-examinations-to-be-held-in-amu-city-office-news-ali272277892","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अक्तूबर महीने में होने वाली स्नातकोत्तर , स्नातक व अन्य पाठ्यक्रम के लिए वर्ष 2021 की प्रवेश परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर कार्यालय द्वारा घोषित किया गया है।
यह सभी परीक्षाएं अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी। घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और बैचलर इन वोकेशनल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी पॉलीमर के पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा एक अक्तूबर को सुबह 9 बजे होगी।
एक अक्तूबर को ही दोपहर 3 बजे से एमए इतिहास, डिप्लोमा इन वोकेशनल कोर्स फैशन डिजाइनिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैचलर इन फाइन आर्ट के प्रथम पेपर की प्रवेश परीक्षा 3 अक्तूबर को सुबह 9 बजे आयोजित होगी, जबकि द्वितीय पेपर के लिए प्रवेश परीक्षा 11 बजे आयोजित होगी। इसी दिन सुबह 9 बजे से एमएससी होम साइंस, एमए अरेबिक, एमए पर्शियन, एमए संस्कृत, एमए मलयालम, एमए बंगाली और एमए इएलटी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 3 अक्तूबर को ही दोपहर 12 बजे से एमटेक एग्रीकल्चर प्रोडक्शन एंड फूड इंजीनियरिंग, एमए इंग्लिश और डिप्लोमा इन कॉस्टयूम डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 3 अक्तूबर को ही दोपहर 3 बजे से डिप्लोमा इन सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस एंड इनफॉरमेशन साइंस, एम एड और बीए ऑनर्स एग्रीकल्चर के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
4 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग, एमटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग, एमआर्क के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे से एमटेक सिविल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एमएससी एग्रीकल्चर माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से एमए साइकोलॉजी, एमटेक पेट्रोलियम प्रोसेसिंग, बीए ऑनर्स फॉरेन लैंग्वेज की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 5 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से एमएससी एमए भूगर्भ विज्ञान, दोपहर 12 बजे से एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और एमए पॉलीटिकल साइंस, लोक प्रशासन, मानव संसाधन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, बीई इवनिंग मेकेनिकल के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 6 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से एमएससी बायोकेमेस्ट्री और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दोपहर 12 बजे से एमएससी भूगोल, एमए एजुकेशन, दोपहर 3 बजे से एमए विमेंस स्टडी, एमएससी साइबर सिक्योरिटी, बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।