फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal smugglers fled by firing on a police car

अलीगढ़ : पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग करके पशु तस्कर भागे

Wed, 19 Aug 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers fled by firing on a police car
थाना देहली गेट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह स्कार्पियो सवार पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। वह अपनी स्कॉर्पियो छोड़ गए। उसमें से तीन बकरे पुलिस ने बरामद किए हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस की पीआरवी 112 नंबर यूपी क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान गभाना की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को इसमें कुछ पशु दिखाई दिए। इस पर गाड़ी ने पीछा किया तो नींवरी मोड़ पर पुलिस ने गाड़ी की घेराबंदी कर डाली। इस पर पशु तस्कर की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। खुद को फंसा हुआ देख वह पुलिस की पीआरवी 112 नंबर गाड़ी पर फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़कर भाग गए । बाद में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। उसमें से तीन बकरे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस को स्कॉर्पियो गाड़ी में से एक तमंचा और कुछ कारतूस भी मिले हैं। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed