{"_id":"5f19e76f8ebc3e638f566b48","slug":"animal-market-started-keeping-social-distancing-city-office-news-ali2394120174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों की लगे मंडी, घर पर पढ़ें नमाज: शहर मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों की लगे मंडी, घर पर पढ़ें नमाज: शहर मुफ्ती
विज्ञापन
मोहम्मद खालिद हमीद। शहर मुफ्ती
- फोटो : CITY OFFICE
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि ईदुल अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी के लिए जानवरों की मंडी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लगनी चाहिए। साथ ही ईदुल अजहा की नमाज या चाश्त की नमाज लोग घर पर ही
अदा करें।
शहर मुफ्ती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले साल ईदुल अजहा के मौके पर जहां जानवरों की मंडी लगी थी, वहां प्रशासन मंडी लगाने की इजाजत दे सकती है। हालांकि, जानवर लाने वाले व्यापारी व खरीददार को कोरोना काल में भारत सरकार की गाइड लाइंस का पालन भी करना होगा। शहर मुफ्ती ने कहा कि मंडी लगने से जानवर बिकेंगे।
इससे किसानों व जरूरतमंद को आर्थिक लाभ होगा, जो अच्छी कमाई के लिए जानवरों को पालते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गैर प्रतिबंधित जानवर को कुर्बानी की खातिर लाने व ले जाने के दौरान पुलिस द्वारा परेशान न किया जाए। समाजसेवी गुलजार अहमद ने कहा कि जानवरों को लाने व ले जाने में परेशान किए जाने को लेकर लोगों में संशय है, जिसे प्रशासन को दूर करना चाहिए। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।