{"_id":"6826c2265b5699a697049c18","slug":"angry-sanitation-workers-blocked-agra-road-due-to-non-payment-of-salary-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सफाई कर्मचारियों ने लगाया आगरा रोड पर जाम, दो महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सफाई कर्मचारियों ने लगाया आगरा रोड पर जाम, दो महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराजगी
Fri, 16 May 2025 10:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 May 2025 10:12 AM IST
सार
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप टुंडा ने कहा कि सुखमा कंपनी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। दो-दो महीने की सैलरी ना देकर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महामंत्री और प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान के नेतृत्व में सुखमा संस के सफाई कर्मचारियों और निगम के कर्मियों ने आगरा रोड केपी इंटर कॉलेज के सामने बीच सड़क पर बैठ गए। नगर निगम और सुखमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष प्रदीप टुंडा ने कहा कि सुखमा कंपनी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। दो-दो महीने की सैलरी ना देकर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। महामंत्री ने कहा कि खुद कंपनी 3 करोड रुपए से अधिक रुपए सफाई के नाम पर नगर निगम से वसूल रही है मगर कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे रही है। प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए जो भी करना पड़े संगठन करेगा।
विज्ञापन