फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry people entered the power house, beat up the workers and vandalized it

Aligarh News: भड़के लोग बिजली घर में घुसे, कर्मियों को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 10 Jun 2025 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Angry people entered the power house, beat up the workers and vandalized it
कभी फाल्ट कभी कटौती। बिजली संकट से लोग परेशान हैं। सोमवार की दोपहर को गड़राना बिजली घर पर पहुंची भीड़ ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। यहां रखा रिकार्ड फाड़ दिया गया। वहीं उजर्रा गांव में चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम को लोगों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली आ नहीं रही और चेकिंग की जा रही है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन





महुआखेड़ा क्षेत्र के गड़राना बिजली घर के गांव अलीपुर में कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जरा सा फाल्ट भी हो जाता है तो उसे सही नहीं किया जाता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे भड़के लोग इकट्ठा होकर सोमवार दोपहर को बिजली घर में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। यहां रखा फर्नीचर उठाकर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। जब यहां मौजूद बिजली कर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन




ग्रामीणों और बिजली घर के एसएसओ के बीच नोकझोंक हुई। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली घर में तोड़फोड़ करते हुए अभिलेख फाड़ दिए हैं। बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इधर, महुआ खेड़ा के उजर्रा गांव में बिजली चेकिंग के लिए गई टीम के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों ने न केवल चेकिंग में बाधा डाली, बल्कि टीम के साथ बदसलूकी की और उनकी मोटरसाइकिल के पार्ट्स चुराकर भाग गए। इस संंबंध में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed