फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry members offered mass resignation due to lack of development work

अलीगढ़ : विकास कार्य न होने से गुस्साए सभासदों ने की सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

Tue, 10 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angry members offered mass resignation due to lack of development work
कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल से मिलने पहुंचे कौड़ियागंज के सभासद। - फोटो : CITY OFFICE
जिले की कौड़ियागंज नगर पंचायत के सभासद विकास कार्य न होने को लेकर खासे नाराज हैं। सोमवार को सभी 11 सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पंचायत में विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ चुनिंदा वार्ड में ही काम कराया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सभी सभासद सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। इस बारे में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को डीएम को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कौड़ियागंज नगर पंचायत सभासदों का आरोप है कि कुछ वार्डों को छोड़कर शेष वार्ड में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। रात के समय गलियां अंधेरे में डूबी रहती हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहद खराब है। हैंडपंप भी खराब हैं। नाले, नालियों की न मरम्मत हो रही है और न ही नये सिरे से उनका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। नियमों के खिलाफ कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्ताव के बाद भी आज तक बारात घर नहीं बना है और निर्माण कार्य अधर में पड़ा है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी की मनमानी के कारण वार्ड 08, 09, 10 व 11 में विकास कार्य शून्य हैं। उन्होंने नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराने एवं बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की मांग रखी। यदि एक सप्ताह में कोई सुधार न हुआ तो सभी सभासद सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे देंगे। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच करायी जाएगी। इस दौरान विनोद चौहान, राजेंद्र प्रसाद, वीरेश कुमार, फिरदौस बेगम, नीलम देवी, मुनीषा, देवेंद्र कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed