{"_id":"c6b5cad8cb45989e795a9896b4fd1a50","slug":"angry-fair-to-say-nursery-of-terrorism-amu-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहने पर छात्रों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहने पर छात्रों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकवाद की नर्सरी कहे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
एएमयू के छात्राें ने गुरुवार को मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया और हिंदूवादी नेताआें का पुतला फूंका, वहीं विभिन्न संगठनाें ने अलग-अलग थानों में वाहिनी के पदाधिकारियों के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दी है। इस मामले को एएमयू के कुलपति जमीरुद्दीन शाह ने भी गंभीरता से लिया है। दूसरी तरफ, सुनील सिंह अपने बयान पर अड़े हैं और उन्होंने एएमयू के गेट पर हिंंदू पंचायत आयोजित करने की धमकी भी दी है।
बता दें कि बुधवार को एक प्रेस वार्ता में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकवाद की नर्सरी कहा था। उनका कहना है कि एएमयू के छात्र आतंकी संगठनाें के संपर्क में हैं। यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को या तो पाकिस्तान जाना चाहिए या कब्रिस्तान। मीडिया में गुरुवार को उनके बयान आने के बाद एएमयू के छात्र सड़कों पर उतर आए।