फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger erupted over motor theft from tube wells, road blockade

Aligarh News: नलकूपों से मोटर चोरी पर गुस्सा भड़का, जाम लगाया

Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over motor theft from tube wells, road blockade
गांव सुबकरा में शनिवार की देर रात पांच नलकूपों से चोर बिजली की मोटर खोलकर ले गए। रविवार की सुबह यह जानकारी होते ही किसान गुस्से से भड़क उठे। एकजुट होकर गोंडा-खैर मार्ग स्थित नयावास नहर पुल पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचीं थाना प्रभारी सरिता सिंह ने जल्द खुलासे का भरोसा देते हुए आधे घंटे बाद ही जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आदित्य कुमार, सुशील कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुशील सिंह, कंचन सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात नलकूपों के ताले तोड़कर चोर उनके नलकूपों की बिजली की मोटरें चुराकर ले गए। रविवार सुबह खेतों में पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसी से गुस्साए किसानों ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क पर जाम लगाया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले भी गांव में नलकूपों से बिजली मोटरें चोरी हो चुकी हैं। किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम गठित कर सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed