फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger among traders over Pahalgam attack

Pahalgam attack: व्यापारियों में आक्रोश, अमिर निशा मार्केट बंद कर निकाला जुलूस, कल पूरा अलीगढ़ बंद का ऐलान

Sun, 27 Apr 2025 07:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 07:54 AM IST
सार

पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर अलीगढ़ के व्यापारियों में भी रोष है। अमीर निशा मार्केट में सभी दुकानें बंद कर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकाला गया। 28 अप्रैल को अलीगढ़ बंद की भी घोषणा हुई है।

विज्ञापन
Anger among traders over Pahalgam attack
अमीर निशा मार्केट बंद कर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में 26 अप्रैल को अमिर निशा मार्केट बंद रहा। दुकानदारों ने आतंकी हमलों के विरोध में कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके साथ ही शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने एकराय होकर 28 अप्रैल को अलीगढ़ के सभी प्रमुख बाजार बंद रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


26 अप्रैल को अलग-अलग व्यापारी संगठनों ने इस संबंध में सभा की। इस दौरान सर्वसम्मति से बंद का समर्थन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित समर्पण कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें व्यापारियों ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आतंकवादियों को सऊदी अरब की तर्ज पर सार्वजनिक रूप से कड़ी सजा देने की बात कही। बैठक में घनश्याम दास जैन, श्रीकिशन गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, संयुक्त व्यापार मंडल ने मामू भांजा मार्केट में बैठक की। इसमें व्यापारियों ने 28 अप्रैल को अपना व्यवसाय बंद रखकर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने घोषणा की कि 28 अप्रैल को पूरा अलीगढ़ शहर बंद रहेगा। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी सोमवार को बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पदयात्रा निकाल बंद के लिए करेंगे सूचित

अलीगढ़ व्यापारिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बूल ने बताया कि बंद को लेकर 27 अप्रैल की सुबह से बाजारों में स्पीकर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। शाम 5:30 बजे रामलीला ग्राउंड से एक पदयात्रा का आयोजन होगा। जिसमें अलीगढ़ के सभी व्यापारिक संगठन भाग लेंगे। हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापार मंडलों के सहयोग से पूरा अलीगढ़ बंद रखा जाएगा। केंद्र सरकार से जल्द एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की जाएगी।

हिंदू युवा वाहिनी करेगी जन आक्रोश सभा
हिंदू युवा वाहिनी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजू गौड़ ने बताया कि तांगा स्टैंड पर सोमवार को एक जन आक्रोश सभा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed