{"_id":"677cd1acc296869e02042695","slug":"anganwadi-workers-will-be-deployed-in-aligarh-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: 453 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अलीगढ़ में होगी तैनाती, इन जगहों पर हैं पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 453 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अलीगढ़ में होगी तैनाती, इन जगहों पर हैं पद रिक्त
Tue, 07 Jan 2025 12:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:33 PM IST
सार
बाल विकास परियोजना विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साढ़े चार सौ पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। अब जल्द ही इन पदों पर तैनाती शुरू होगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र
- फोटो : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के 3039 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 453 पदों के लिए कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। इन रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
डीपीओ ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य छह वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के टीकाकरण का प्रबंध करना है। इसके अलावा बच्चों के लिए पूरक पोषण के वितरण के साथ-साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं तक पोषक सामग्री पहुंचाना हैं। महिलाओं और बच्चों के नियमित स्वास्थ्य और चिकित्सा जांच की निगरानी जिम्मेदारियों में से एक है।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साढ़े चार सौ पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। अब जल्द ही इन पदों पर तैनाती शुरू होगी। इससे बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तक पोषक सामग्री पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। - केके राय, डीपीओ
विज्ञापन विज्ञापन
ब्लाक का नाम रिक्त पदों की संख्या
शहर 66
धनीपुर 55
चंडौस 24
खैर 31
बिजौली 25
टप्पल 29
लोधा 61
गोंडा 17
अतरौली 18
अकराबाद 22
गंगीरी 33
जवां 45
इगलास 27
कुल 453
धनीपुर 55
चंडौस 24
खैर 31
बिजौली 25
टप्पल 29
लोधा 61
गोंडा 17
अतरौली 18
अकराबाद 22
गंगीरी 33
जवां 45
इगलास 27
कुल 453