फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anganwadi workers and school staff fearful of anti-social elements

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूल स्टाफ असामाजिक तत्चों से भयभीत

Sun, 18 Sep 2022 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:25 AM IST
सार

खैर के शिवाला गांव में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल का स्टाफ गांव के ही कुछ असामाजिक तत्चों की हरकतों से परेशान हैं। आरोप है कि वे झूठी शिकायतें कर उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। इस मामले में डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से शिकायत की तो उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ को पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Anganwadi workers and school staff fearful of anti-social elements

विस्तार

खैर के शिवाला गांव में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल का स्टाफ गांव के ही कुछ असामाजिक तत्चों की हरकतों से परेशान हैं। आरोप है कि वे झूठी शिकायतें कर उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। इलाका पुलिस के शिकायत पर भी कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष की ओर से केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से शिकायत की गई । उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ को जांच एवं कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिप्लोमा वेटनेरियन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यक र्ता विजय कुमारी के पति की मृत्यु हो चुकी है। घर में वे अकेली ही रहती हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सरकारी प्राइमरी पाठशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर आए दिन शराब पीकर हंगामा करने के साथ ही अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उच्च अधिकारियों के मोबाइल पर झूठी शिकायत कर आंगनबाड़ी और स्कूल स्टाफ को बेवजह परेशान कर रहे हैं। इससे वह स्कूल आने एवं क्षेत्र में जाने से डरने लगे हैं। आरोप है कि इलाका पुलिस के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इस मामले में डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से शिकायत की तो उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ को पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed