फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ananya's death: Three months after school principal arrested, sent to jail

अनन्या की मौत: तीन महीने बाद स्कूल प्रधानाचार्य गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ananya's death: Three months after school principal arrested, sent to jail
स्कूली बस के टूटे फर्श से गिरकर बच्ची अनन्या की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के तीन महीने बाद स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी नोंगवा चौराहे से की। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को थाना दादों के गांव नाय भाय निवासी अनन्या मांटदेव इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद बस चालक बच्चों को जिला कासगंज के ढोलना क्षेत्र में छोड़कर लौट रहा था। गांव नगला साधु पर बस के टूटे फर्श से गिरकर अनन्या पहिए के नीचे कुचल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बस चालक मरी हुई बच्ची को थाना गंगीरी के गांव मलसई चौराहे पर ले आया। उसने बच्ची के पिता रवि कुमार को घटना की जानकारी दी। बच्ची को मृत देखकर ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों पर कार्रवाई
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही स्कूल के प्रबंधक अरविंद और बस चालक चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पुत्र कुंजीलाल निवासी नैनाजाट थाना सदर बाजार जिला आगरा फरार चल रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर उसे तीन महीने बाद पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि अभी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed