{"_id":"671cc7ba4fcd42238f0c25cc","slug":"anant-agrawal-addressed-in-dubai-conference-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुबई कांफ्रेंस में अनंत ने किया संबोधन, एएमयू में रहे बीटेक के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुबई कांफ्रेंस में अनंत ने किया संबोधन, एएमयू में रहे बीटेक के छात्र
Sat, 26 Oct 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 PM IST
सार
आईईईई कम्युनिकेशन सोसाइटी, वह संस्था है जिसके 190 देशों में 460000 से ज्यादा सदस्य हैं। संस्था द्वारा दुबई में कांफ्रेंस आयोजित की गई।
विज्ञापन
कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अनंत अग्रवाल
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ के अनंत अग्रवाल ने दुबई में आयोजित आईईईई कम्युनिकेशन सोसाइटी की कॉन्फ्रेंस में दिल्ली चैप्टर की तरफ संबोधन किया। अनंत अग्रवाल आईआईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर विवेक अशोक वोहरा के सानिध्य में पीएचडी कर रहे हैं, जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
आईईईई कम्युनिकेशन सोसाइटी, वह संस्था है जिसके 190 देशों में 460000 से ज्यादा सदस्य हैं। संस्था द्वारा दुबई में कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें अनंत अग्रवाल ने अपने शोध के अंतर्गत दिल्ली चैप्टर की तरफ से एडॉप्टिव ट्रैफिक सिग्नल साइकिल कंट्रोल फॉर ग्रीन सिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट पर संबोधन दिया। आईआईआईटी दिल्ली के राहुल कुमार ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसे प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन