फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anamika Shukla

अनामिका प्रकरणः काउंसिलिंग में पुष्पेंद्र ने की थी पूरी सेटिंग, बबली ने किए थे केवल सिग्नेचर

Sat, 27 Jun 2020 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anamika Shukla
बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका के पद पर फर्जी नियुक्ति पाने वाली बबली यादव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बबली ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम राज खोले। काउंसिलिंग के दौरान उसने केवल सिग्नेचर किए थे, बाकी सेटिंग पुष्पेंद्र और राजबेटी ने की थी। पुलिस उसे मैनपुरी में राजबेटी के आवास तक भी ले गई। जहां उसकी पहली बार मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि अनामिका शुक्ला के कूटरचित दस्तावेजों को लेकर बबली यादव जब काउंसिलिंग में पहुंची तो उसके साथ पुष्पेंद्र और राजबेटी भी थे। पुष्पेंद्र और राजबेटी काउंसिलिंग कक्ष में गए और वहीं सेटिंग बैठाकर बाहर आए। पुष्पेंद्र उसे अपने साथ अंदर ले गया और काउंसिलिंग से संबंधित कुछ कागजों पर अनामिका शुक्ला के नाम से हस्ताक्षर कराए। सीओ ने बताया कि उस वक्त काउंसिलिंग में कौनी-कौन लोग थे वो भी अब पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं। बीएसए से काउंसिलिंग कराने की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सूची मांगी जा रही है। उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी कि काउंसिलिंग के समय फोटो आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति का मिलान व सत्यापन किस तरह किया गया? यह भूल में हुई लापरवाही है या जान बूझकर की गई गलती है?
विज्ञापन


राजबेटी के आवास तक ले गई पुलिस
सीओ प्रशांत सिंह के निर्देशन में एसओ हरिभान सिंह व एसआई सहवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इस केस के खुलासे में लगी है। पुलिस रिमांड पर आई बबली यादव को पुलिस मैनपुरी उस स्थान पर लेकर पहुंची, जहां उसकी पहली बार मुुलाकात राजबेटी व पुष्पेंद्र से हुई थी। राजबेटी के आवास पर भी पुलिस टीम पहुंची, लेकिन राजबेटी फरार थी। सीओ ने बताया कि राजबेटी की गिरफ्तारी भी पुलिस जल्द कर लेगी। बबली से पूछताछ में जो भी जरूरी साक्ष्य हाथ लगे हैं उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। बबली के वेतन की रिकवरी की प्रक्रिया की बीएसए कार्यालय से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कोर्ट में पेश होगा सरगना पुष्पेंद्र
अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी नियुक्तियां कराने वाले सरगना पुष्पेंद्र को बी वारंट के आधार पर पालीमुकीमपुर पुलिस गोंडा से अलीगढ़ लाएगी। शनिवार को अलीगढ़ कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। इसके बाद पुष्पेंद्र को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed