फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An uproar about an hour before voting

एक घंटे पहले मतदान बंद करने को लेकर हंगामा

Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
An uproar about an hour before voting
नगर निगम के वार्ड 10 सराय दीनदयाल व वार्ड 50 मौलाना आजाद नगर में मंगलवार को पार्षद पद के उपचुनाव में डीएस कॉलेज के मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। मतदान कर्मियों द्वारा शाम 6 बजे के बजाय 5 बजे मतदान बंद कराने से नाराज प्रत्याशी और समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत अन्य दल के नेताओं की सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में मतदान दोबारा से शुरू कराने पर मामला शांत हुआ। वार्ड 10 में 31.2 तो वार्ड 50 में 40.6 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

नगर निगम में खाली पड़े वार्ड 10 एवं वार्ड 50 में मंगलवार को पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुआ। इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी थी। वार्ड 50 में डीएस इंटर कॉलेज व डीएस डिग्री कॉलेज के बूथों में मतदान कर्मियों ने गलतफहमी के चलते सांय 5 बजे ही मतदान बंद करा दिया। इससे प्रत्याशी व समर्थकों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत संदेश राज एवं प्रत्याशी राहुल चेतन ने विरोध दर्ज कराया। सपा नर अतीत अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, योगेश दीक्षित समेत अन्य नेता भी पीछे नहीं रहे। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर नोकझोंक हुई। मतदान दोबारा से शुरू कराने के बाद ही हंगामा शांत हो सका। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि वार्ड 10 में 31.2 प्रतिशत व वार्ड 50 में 40.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि गलतफहमी के चलते डी एस इंटर और डिग्री कॉलेज में मतदान शाम 5 बजे बंद करा दिया गया था। उसे दोबारा से शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed