फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An unknown vehicle crushed four labourers riding a bike

Aligarh Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार मजदूरों को रौंदा, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
सार

एक बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
An unknown vehicle crushed four labourers riding a bike
हाईवे पर परिजनों ने आधा घंटे तक शव रखकर लगाया जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा थाना अंतर्गत दिल्ली-कानपुर हाइवे पर 24 अगस्त शाम साढ़े सात बजे गांव जतनपुर चिकावटी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि वाहन को तत्काल पकड़कर लाया जाए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा के गांव रायट निवासी 28 वर्षीय अमरुद्दीन उर्फ अमरू पुत्र इदरीश खान मजदूरी करता था। शहर से मजदूरी कर अपने ही गांव के ही पप्पी, लुक्का, मुनीश के साथ बाइस से घर जा रहा था। शाम को जैसे ही बाइक सवार दिल्ली-कानपुर हाइवे पर गांव जतनपुर चिकावटी मोड़ के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक हाइवे पर ही गिर गई। सड़क पर गिरने से अमरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोधा एसओ अंकित सिंह ने समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed