{"_id":"66fc934725ee317f2502fa87","slug":"an-old-woman-jumped-into-the-ganges-and-was-saved-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100741-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वृद्ध महिला ने लगाई गंगा में छलांग, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वृद्ध महिला ने लगाई गंगा में छलांग, बचाया
विज्ञापन
गंगा में डूब रही वृद्धा को निकालते गोताखोर। संवाद
- फोटो : Samvad
गृह क्लेश के चलते वृद्ध महिला ने सांकरा स्थित गंगा पुल से छलांग लगा दी। गांव अटा नगला निवासी फूलन देवी पत्नी रामदास सोमवार सुबह करीब 10 सांकरा गंगा पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। निकट में आश्रम पर यज्ञ कर रहे गुरु जी को इसकी सूचना मिली। सूचना पर गुरुजी गंगा में डूब रही महिला को बचाने पहुंचे। उन्होंने गोताखोर वेदराम और बिजेंद्र की मदद से गंगा में डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
महिला को आश्रम पर लाया गया और थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सांकरा पुलिस चौकी से सिपाही अमित यादव, गोल्डी गुर्जर मौके पर पहुंचे और महिला को दादों थाने लाया गया। महिला ने थाने में बताया उसके पांच बेटे हैं। किसी पुत्र वधू से कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर महिला गंगा घाट की ओर चली आई। खुदकुशी करने की कोशिश की। बाद में परिजन समझाबुझा कर महिला को घर ले गए। संवाद