फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An intoxicated person was beaten up thinking he was a thief.

Aligarh News: नशे की हालत में खड़े व्यक्ति को चोर समझकर पीटा

Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
An intoxicated person was beaten up thinking he was a thief.
नोएडा से बाइक पर बदायूं अपने घर लौट रहा युवक शराब के नशे में गांव कसेरी पहुंच गया। वहां एक बाइक के पास खड़ा था तभी ग्रामीणों ने चोर समझकर उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। नशा उतरने पर उसने थाने में हकीकत बताई, तब जाकर जान बची।
विज्ञापन




बदायूं जनपद के थाना व कस्बा उझियानी निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। शाम के समय तेेहरा मोड़ बस से उतरकर शराब के दो पौवा खरीदकर पी लिए। इस पर अधिक नशा हो गया। नशे की हालत में गांव कसेरी पहुंच गए। वहां खड़ी एक बाइक के पास ही विजेंद्र खड़े थे तभी लोगों ने बाइक चोर समझकर दबोच लिया। इसके बाद जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




शनिवार को नशा पूरी तरह उतरने पर विजेंद्र से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अधिक शराब पीने के बाद नशे की हालत में विजेंद्र गांव कसेरी पहुंच गया था। जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी है।परिवार वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed