फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An innocent girl died after falling into a tank in an under-construction house.

Aligarh News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
An innocent girl died after falling into a tank in an under-construction house.
क्षेत्र के गांव भगोसा में बुधवार की शाम निर्माणाधीन मकान में खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची संध्या की शौचालय के खुले पड़े टैंक में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में एक व्यक्ति मकान बनवा रहा है, जिसमें खेलने के लिए आस-पड़ोस के बच्चे जाते हैं। मकान में एक सेप्टिक टैंक भी बना है, जिसमें करीब छह फीट पानी भरा हुआ है। पड़ोस में रहने वाले मृत बच्ची के बाबा महेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को करीब 4:30 बजे उसके बेटे नीटू की बेटी संध्या भी बच्चों के साथ खेलते हुए मकान में चली गई और पानी से भरे टैंक में गिर गई, बच्ची के नहीं लौटने पर उसे तलाश किया तो उसका शव करीब 5:45 बजे टैंक के ऊपर उतराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्यवाही की है। संध्या तीन बहनों में सबसे छोटी थी, उससे बड़ी बहनें भावना और प्रवेश हैं और कोई भाई नहीं है। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed