फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An attempt was made to run over police personnel with a dumper

Aligarh News: पुलिस कर्मियों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, पानी भरे गड्ढे में कूदकर जान बचाई

Tue, 06 Jan 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 06 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to run over police personnel with a dumper
रविवार की रात करीब 11 बजे गिट्टी से ओवरलोड डंपर के चालक ने खैर कोतवाली के दरोगा विशाल शर्मा व सिपाहियों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। सभी ने सड़क के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिरकर अपने आप को बचाया। इसके बाद घेराबंदी कर डंपर चालक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से डंपर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डंपर को पुलिस ने सीज कर दिया है। सूचना पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ वरुण सिंह के अनुसार गौमत चौराहे पर रात के समय वाहनों की चेकिंग चल रही थी। पुलिस कर्मी ओवरलोड डंपरों को रुकवा रहे थे। इसी दौरान बाजना की ओर से गिट्टी से ओवरलोड डंपर के चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने तेज गति से डंपर चलाकर पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। सड़क के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिरकर सभी पुलिस कर्मियों ने जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर अंडला के पास डंपर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा विशाल शर्मा ने पकड़े गए डंपर चालक राहुल निवासी लेवड़ा थाना डीग जिला भरतपुर राजस्थान व एक अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर राहुल को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed