फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMUTA celebrated Sir Syed Day separately

AMU: अमुटा ने अलग मनाया सर सयैद डे, छात्रसंघ चुनाव कराने पर अड़े छात्र, रात्रि भोजन का किया बहिष्कार

Tue, 17 Oct 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 08:47 PM IST
सार

अमुटा के पदाधिकारी और छात्र एक जुलूस की शक्ल में स्टाफ क्लब से होकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की कब्र पर फातिहा पढ़ी। इस दौरान छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज की मौजूदगी के चलते गुलिस्तान-ए-सयैद वाले कार्यक्रम का बहिष्कार किया। रात में होने वाले भोजन में शामिल नहीं हुए ।

विज्ञापन
AMUTA celebrated Sir Syed Day separately
बाब-ए-सयैद पर सर सयैद डे आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमूय के इतिहास में पहली बार सर सयैद डे पर अमुटा ने शिरकत नहीं की। एएमयू के संस्थापक सर सैयद की जयंती पर गुलिस्तान-ए-सैयद में होने वाले जश्न का एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने बहिष्कार किया। गेट बंद कर बाब-ए-सैयद पर सर सैयद दिवस का जश्न मनाया। शिक्षक, पूर्व शिक्षक, छात्र-छात्राएं और पूर्व छात्रों ने एएमयू प्रशासन की कारगुजारी का विरोध किया। बाब-ए-सैयद पर राष्ट्रगान गूंजा। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र अड़े रहे। 

विज्ञापन


सर सयैद डे

17 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक बाब-ए-सैयद पर छात्रों की संख्या बहुत कम थी। छात्रसंघ कराने की मांग के लिए 21 दिन से धरने पर बैठे छात्र अलग से पैरलल सर सयैद डे मनाने के लिए डायस, कुर्सी आदि लेकर आए। अमुटा के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद खालिद वहां पर पहुंचे, फिर बंद बाब-ए-सयैद गेट पर सर सयैद डे का आयोजन शुरू हुआ।
विज्ञापन


पैदल मार्च

एएमयू तराना और राष्ट्रगान से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद अमुटा के पदाधिकारी और छात्र एक जुलूस की शक्ल में स्टाफ क्लब से होकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की कब्र पर फातिहा पढ़ी। इस दौरान छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज की मौजूदगी के चलते गुलिस्तान-ए-सयैद वाले कार्यक्रम का बहिष्कार किया। रात में होने वाले भोजन में शामिल नहीं हुए । कार्यक्रम में बच्चन खान, आमिर मिंटोई, सलमान गौरी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed