AMU: स्वयं प्लेटफॉर्म पर शुरू होंगे 53 अल्पकालिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम, 18 और 21 अगस्त से होंगे आरंभ
इन पाठ्यक्रमों को देशभर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एएमयू ने कंप्यूटर साइंस विभाग, एनपीटीईएल और आईआईटी मद्रास के सहयोग से यह पहल की है। इसे शिक्षा मंत्रालय ने वित्तपोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के स्वयं प्लेटफॉर्म के जरिये 53 अल्पकालिक मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (एमओओसी) शुरू करने का एलान किया है। इनमें 47 पाठ्यक्रम 21 और छह पाठ्यक्रम 18 अगस्त से शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों को एएमयू के शिक्षकों ने विकसित किए हैं। यह पाठ्यक्रम जुलाई से दिसंबर तक उपलब्ध होंगे।
इन पाठ्यक्रमों में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, कंप्यूटर साइंस, वन्यजीव विज्ञान, फॉरेंसिक मेडिसिन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, भूविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, विधि, प्रबंधन, स्वास्थ्य विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, महिला अध्ययन, फारसी, उर्दू, हिंदी, और सुन्नी धर्मशास्त्र जैसे विविध विषय शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों को देशभर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एएमयू ने कंप्यूटर साइंस विभाग, एनपीटीईएल और आईआईटी मद्रास के सहयोग से यह पहल की है। इसे शिक्षा मंत्रालय ने वित्तपोषित किया है। पिछले वर्ष 31 पाठ्यक्रमों की घोषणा की गई थी। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि हमें गर्व है कि हम स्वयं प्लेटफॉर्म के माध्यम से एएमयू की समृद्ध शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
देशभर के किसी भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कर सकते हैं। 12 सप्ताह की अवधि के 47 पाठ्यक्रम 21 जबकि आठ सप्ताह की अवधि के छह पाठ्यक्रम 18 अगस्त से प्रारंभ होंगे। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। यह पाठ्यक्रम सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और उन पेशेवरों के लिए निशुल्क हैं जो नई दक्षताएं प्राप्त करना या नए विषयों को समझना चाहते हैं।-प्रो. आसिम जफर, स्वयं समन्यवक, एएमयू