फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Vice Chancellor praises PM Modi

AMU VC: एएमयू कुलपति ने की पीएम मोदी की प्रशंसा बोले- कोविड-19 टीकाकरण के वास्तुकार हैं प्रधानमंत्री

Fri, 29 Jul 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:15 AM IST
सार

प्रो. तारिक मंसूद ने कहा कि विश्वविद्यालय उनके अथक प्रयासों का सम्मान करता है। एएमयू के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया और लगभग 90 हजार टीके की खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
AMU Vice Chancellor praises PM Modi
कोविड टीकाकरण पर एएमयू गजट के विशेष अंक का विमोचन करते एएमयू वीसी प्रोफेसर तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सही मायनों में मोदी भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के वास्तुकार हैं। बृहस्पतिवार को वह कोविड टीकाकरण पर एएमयू गजट के विशेष अंक के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार और विभिन्न हितधारकों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं, जो विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वैक्सीन परीक्षण और टीकाकरण अभियान के दौरान हमारे साथ खड़े रहे। प्रो. मंसूर ने कहा कि कहा कि एएमयू को कोवैक्सिन परीक्षण के लिए चुना गया है और यह 1000 स्वयंसेवकों को नामान्कित करने और अपनी रिपोर्ट जमा करने वाला पहला संस्थान है। जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और शोधकर्ता कोविड का टीका लगाने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उनके अथक प्रयासों का सम्मान करता है। एएमयू के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया और लगभग 90 हजार टीके की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. राकेश भार्गव, जेएनएमसी के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, समन्वयक आपातकालीन चिकित्सा केंद्र प्रो. मोहम्मद शमीम, डॉ. जियाउद्दीन डेंटल कॉलेज के प्राचार्य, प्रो. आरके तिवारी, जेएन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस खान, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. सायरा महनाज उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed