{"_id":"623dffc3de2a567ddf27da20","slug":"amu-vc-s-tenure-extended-for-one-year-aligarh-news-ali287817875","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू वीसी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर तारिक मंसूर। एएमयू वीसी
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का कार्यकाल एक वर्ष की अवधि या अगले कुलपति की नियुक्ति तक के लिए बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति एएमयू के विजिटर होते हैं। उन्होंने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का कार्यकाल 15 मई 2022 से आगे एक वर्ष की अवधि या अगले कुलपति की नियुक्ति तक के लिए बढ़ाया है।
विज्ञापन
एएमयू के कुलसचिव ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रो. तारिक मंसूर 17 मई 2017 को कुलपति के पद पर नियुक्त हुए थे। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल 16 मई 2022 तक है। पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह का कार्यकाल 16 मई 2017 को खत्म हुआ था। उसके बाद प्रो. तारिक मंसूर कुलपति बने थे। एएमयू जनसंपर्क कार्यालय के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर पहले की तरह सभी अधिकारों का उपयोग करते हुए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।