फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU teacher shot dead in the head

AMU: पूर्व विधायक के दामाद के सिर में गोली मारकर हत्या, नकाबपोश शूटरों की तलाश में लगी पुलिस

Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
सार

एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद रॉव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक का जॉब मिल गया। उनके ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक रहे थे। 

विज्ञापन
AMU teacher shot dead in the head
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली, मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी जानकारी करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक रॉव दानिश अली (45) की 24 दिसंबर देर शाम एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार नकाबपोश दो शूटरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वे लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में दो साथियों संग टहल रहे थे। खबर पर एएमयू इंतजामिया सहित आला पुलिस अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं था।

विज्ञापन


सीओ तृृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटनाक्रम देर शाम 8:45 बजे का है। मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले रॉव दानिश अली का परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनके पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं, जबकि मां शिक्षिका रही हैं। एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद रॉव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक का जॉब मिल गया। उनके ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक रहे थे। 
विज्ञापन


रोजाना की तरह शाम को वे एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। दो अन्य साथी भी थे। तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और उनके पीछे से कनपटी के सहारे पिस्टल से गोली मार दी। इस बीच घटनास्थल पर तीन फायर होना बताया गया है। इसके बाद हमलावर भाग गए। फायर की आवाज पर साथी घबरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। आनन फानन घायल दानिश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां कुछ देर के उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके भाई भी एएमयू इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं। इस खबर पर एसएसपी सहित पूरा अमला व एएमयू इंतजामिया के अधिकारी मेडिकल पहुंच गए। घटनास्थल पर टीम लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।

एएमयू परिसर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार से बात की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed