फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Students' uproar, demonstration to extend the date of examination

Aligarh: परीक्षा की तिथि बढ़ाने के लिए एएमयू में हंगामा, इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 01:27 AM IST
सार

एएमयू प्रशासन ने इंजीनियरिंग विभाग में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं अगले सप्ताह से प्रस्तावित हैं। इसको लेकर इंजीनियरिंग छात्रों में एएमयू प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।

विज्ञापन
AMU: Students' uproar, demonstration to extend the date of examination
इंजीनियरिंग की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने बाइक खड़ी करके किया रास्ता ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंजीनियरिंग के छात्रों ने शनिवार को परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए छात्रों ने डक पॉन्ड व जेएन मेडिकल कॉलेज को जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। प्रॉक्टोरियल टीम के समझाने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हो सका। इस दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एएमयू प्रशासन ने इंजीनियरिंग विभाग में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं अगले सप्ताह से प्रस्तावित हैं। इसको लेकर इंजीनियरिंग छात्रों में एएमयू प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। गुस्साए छात्र शनिवार को एकजुट होकर पहले इंजीनियरिंग विभाग के सामने एकजुट हो गए, फिर उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुस्साए छात्र अपनी मांगों को लेकर डक पॉन्ड एवं मेडिकल कॉलेज रोड के लिए जाने वाली सड़क को जाम करने के बाद धरने पर बैठ गए और रास्ते को बाइक, स्कूटी आदि वाहनों को खड़ाकर जाम कर दिया। हंगामे की खबर पर प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं जल्द होने से वे परीक्षाओं तैयारी ठीक से नहीं कर सके हैं। इसलिए परीक्षाओं को अगले महीने के लिए टाल दिया जाए। इस पर प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों से कहा कि वे चाहें तो परीक्षा न दें और परीक्षा के बाद होने वाली बैक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस पर छात्र बमुश्किल शांत हुए। तब कहीं जाकर दोपहर साढ़े तीन बजे तीन घंटे बाद छात्रों ने जाम को खोला।


इंजीनियरिंग छात्र परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाया गया है परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल किया जाना संभव नहीं है। यदि वे चाहें तो बैक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। - डॉ. सैय्यद नवाज जैदी, डिप्टी प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed