{"_id":"5eac7e6a8ebc3e907713c71e","slug":"amu-students-start-returning-home-buses-were-sanitized-before-leaving-city-office-news-ali2326784155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रों का घर लौटना शुरू, रवाना होने से पहले बसें की गईं सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्रों का घर लौटना शुरू, रवाना होने से पहले बसें की गईं सैनिटाइज
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं की घर रवानगी शुरू।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को घर भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 1 मई से प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा छात्रों को रवाना करने का काम शुरू हो गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
मार्च महीने में लॉक डाउन की घोषणा हो जाने के बाद अधिकांश छात्र अपने-अपने घरों को पहले ही चले गए थे, लेकिन ट्रेनों की सुविधा न मिलने व आवागमन के अन्य साधन न होने के चलते हजारों छात्र हॉस्टल में ही फंस कर रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मई और जून महीने में न कोई कक्षा होगी, न कोई परीक्षा होगी और न ही कोई प्रवेश परीक्षा होगी।
शुक्रवार को अपने-अपने घर जाने के लिए विद्यार्थियों की प्रॉक्टर कार्यालय पर भीड़ इकट्ठी हो गई। विद्यार्थियों ने मास्क लगाए हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो सका। रवाना होने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया। परिवहन निगम द्वारा 30 से अधिक बसें लगाई गई थीं। मौके पर परिवहन विभाग और नगर निगम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसके साथ साथ विभिन्न हाल के प्रोवोस्ट भी छात्रों के साथ प्रॉक्टर कार्यालय पर मौजूद थे । संभावना व्यक्त की जा रही है कि छात्रों के रवाना होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा।