एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों की एक टीम ने कैरी मोटर स्पीडवे कोयंबटूर तमिलनाडु में आयोजित फार्मूला इंडिया-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टीम की रेसिंग कार ने बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन के लिए प्रथम रैंक, डिजाइन प्रजेंटेशन में पांचवां स्थान, ओवर ऑल स्टैटिक्स, कॉस्ट और मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी में तीसरा स्थान व संपूर्ण रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। टीम में मोहम्मद आतिफ काजी (कप्तान), मोहम्मद कमर (उप कप्तान), एस मीसम रजा जैदी (टीम मैनेजर), योगेश कुमार (तकनीकी प्रमुख), अरसलान सरताज (बिजनेस लीड), रेहान इबाद सिद्दीकी, असजद अली खान, मोहम्मद काशिफ रजा, तुषार गुप्ता, अबू बकर, जुल्किफ्ल अनवर, अब्दुल मोईज खान, मोहम्मद मोइन खान, सैयद मोहम्मद बराक, मोहम्मद मुबश्शिर आलम, मोहम्मद नबील खान, दिशा सिंह, मोहम्मद हमजा, अब्दुल समद, अर्शीन आमिर खान, आबिद हसन, सलमान अहमद, सैयद इमादुद्दीन, सना, रितेश प्रभात, यूसुफ अहमद खान, सईद उर रहमान, मोंटी शर्मा व अब्दुल सबूर थे। संकाय सलाहकार नफीस अहमद ने कहा कि 29 छात्रों की टीम ने पांचवीं पीढ़ी की कंमीनेशन रेस कार डिजाइन की थी, जो एक अत्याधुनिक 390 सीसी इंजन पावर यूनिट, रीयल टाइम डेटा और अन्य सुविधाओं और प्रदर्शन के लिए सेंसर से लैस एक पूर्ण रेस कार है। ब्यूरो